Showing posts with label Ideology. Show all posts
Showing posts with label Ideology. Show all posts

मैं अलविदा कहता हूँ

एक वक्त तो आना था,

जब कभी न कभी,

हमको कुछ चीजों से दूर हो जाना था।


मैं अलविदा कहता हूँ,

उन यादों को

जो मुझे कल में बान्धें रखती है।


मैं अलविदा कहता हूँ,

उन बातों को,

जिसमें बस मैं ही मैं रहता हूँ।

Sad Hindi Poem, Hindi Sad Shayari

मैं अलविदा कहता हूँ,

रिस्तों की उन जंजीरों को,

जो भीष्म बन जाने को कहती हैं।


मैं अलविदा कहता हूँ,

उन विचारों को,

जो मुझे हर वक्त मौन बनाये रखती हैं।


एक वक्त तो आना था,

जब कुछ बातों पर 

प्रश्न चिह्न लग जाना था।


मैं अलविदा कहता हूँ,

उन अनसुलझे सवालों को,

जिनको मन को ही सुलझाना है।


मैं अलविदा कहता हूँ,

हर रोज की तू-तू, मैं-मैं को,

जिसका अंजाम रुलाना होता है।


मैं अलविदा कहता हूँ,

उन दोस्तों को

जिनका साथ बस मतलब भर का होता है।


मैं अलविदा कहता हूँ,

उन आदतों को

जिनका मैं हूँ गुलाम बना।


मैं अलविदा कहता हूँ,

उस सुकून को

जो किसी के दर्द से पैदा होता है।


एक वक्त तो आना था

जब कुछ बातों से

हमको ऊब जाना था।


मैं अलविदा कहता हूँ,

हर उस लोक लुभावन चीजों को

जिसने कल ही गुम हो जाना है।


मैं अलविदा कहता हूँ,

उस दौङ को

जिसमें मुझे अकेले आगे निकल जाना है।


मैं अलविदा कहता हूँ,

उन सारी बातों को

जिनको पूरा करते करते

मैं खुद ही कहीं पीछे रह जाता हूँ।

जीने की जो परिभाषा है,

उसे ही भूल सा जाता हूँ।

 अधर्म चाहे बलवान हो,

या धनवान,

या रावण जैसा सामर्थवान,


हर युग में आता है कोई राम सा,

सरलता जिसकी हो पहचान,

न किसी बात का हो अभिमान,

मर्यादाओं का हो जिनको ज्ञान।

Dusserha Greeting, Happy VijayaDashmi

हर युग में संग ही चलते हैं,

कभी धर्म प्रबल तो,

कभी अधर्म प्रबल।


अधर्म बलशाली जब हो जाता है,

तब हर युग में आ जाते हैं कोई बनकर राम,

कर देता है अन्त अधर्म का,

और बन जाता है वहाँ भगवान।


सभी पाठकों को दशहरा (विजयादशमी) की शुभकाभनाएँ।


Women Empowerment Poem on Navratri - नवरात्रि में नारी शक्ति तुम्हे प्रणाम

 हे नारी,

          तुम नौ दुर्गा हो।

तुम नौ रूपों की स्वामीनी हो।

आदि शक्ति हो,

                    अष्ट शक्ति हो।

इस दुनिया की संचालक हो।

Navratri Image, Poem on Navratri, Hindi Poem

क्यों सोचती हो कुछ मुश्किल है,

                     क्यो सोचती हो ये ना कर पाओगी।

किस बात से तुम यूं डरती हो,

                      क्यो कुंठाओ में फस बैठी हो।


तुम कर्म योगीनी,

                      सहनशील हो,

तुम हर संकट का हल कर सकती हो।

                       धैर्य तुम्हारा बङा शस्त्र है,

हर मुश्किल से तुम लङ सकती हो।


करुणा का तुम सागर हो,

                        हर दिल मे घर कर जाती हो।

जब होती तुम क्रोधित हो,

                        हर पापी में डर से कम्पन्न होती है।


विश्वास करो खुद की शक्ति पर,

                        हर शक्ति कि स्रौत हो तुम।

तुम अबला कैसे हो सकती हो,

                       जब सबको तुमनें ही संभाला है।


विश्वास करो, हर रूप में तुम,

                        इस दुनिया को चलाती हो।

माता, बेटी या हो पत्नी,

                        हर रूप मे तुम माँ दुर्गा का रूप कहलाती हो।


ये श्रृष्टी है तुम से,

                       प्राणदायनी ऊर्जा तुमसे,

हर जगह वास तुम्हारा मंगलकारी है।

                       करते हैं हम नमन तुम्हे,

तुम हर रूप मे हम सबकी पालनहारी हो।



Hindi Poem on Disaster on Mountains Due to Construction Work - पहाड़ो पर हो रहे निर्माण व उसके परिणाम

इन पहाङी वादियो में धूल सी क्यों छा गयी,

यह विकास की आंधी कैसी आयी है।

दरक रहे हैं न जाने कितने हिस्से मेरे पहाङ के,

ये टूटते पत्थर, फिसलती मिट्टी, न जाने कब कहर बन जायेगी।


प्रकृति को प्रकृति ही जुदा करने की

किसने यह तरकीब बनायी है।

सङकों के माया जाल में,

हम बन बैठे अनजान हैं।


ये कल-कल करती नदियाँ, 

हर पल गिरते झरने,

और पुराने बजारो की रौनक,

कहीं गुम होते जा रहे हैं।

Hindi Poem On Nature, Best Poem in Hindi, Poem Image

वो सूरज का ढलना, पहाङो में छिपना,

धूल की चादर में सिमटता जा रहा है।

चिङियों का चहकना, नदियों का कल-कल,

मशीनी आवाजों से दबता जा रहा है।


फिर आती है वर्षा, करती है तांडव,

मंजर तबाही का हमको है दिखाती।

रुलाता है हमको हर छोटा नुकसान अपना,

पर पेङों का कटना, बेघर जानवरों का होना,

क्यों नहीं हमको हे रुलाता।


जिन्दगी जीने का मायना बदला है हमने,

हर जगह मोल- भाव करते हैं यूँ ही।

विकास की आँधी चली कुछ इस कदर है,

भूल जाते हैं हम, हमको इसी प्रकृति ने है बनाया।


संजोयेंगे हम तो, प्यार करती रहेगी,

बिखेरेंगे हम तो, सन्तुलन वो खुद है बनाती।

इंतजार क्यों उस दिन का है करना,

जब बनना पड जाये मूकदर्शक हमको।

यह हिन्दी कविता Social Issue पर लिखी गी है, आतंकवाद सिर्फ एक अन्तर्राष्ट्रीय समस्या ही नही है, यह एक सामाजिक समस्या भी है।ऐसा ही दर्द यह कविता भी बया करती है।

सिमट रहा मॉ के आचल में,

कुछ डरा सा इस जन्नत का लाडला।

डर मौत से किसको यहाँ,

डरते है इस बात से, कल होगा क्या यहाँ।

Hindi Poem, Poem on Kashmir, Dul Lake, Poem Image

कौन अपना है और कौन पराया,

समझ मैं कैसे बनाऊ।

क्या सच है, क्या झूठ,

ये कैसे खुद को समझाऊ।


बिक रहा है, डर बाजार में क्यो,

कौन कर रहा हे व्यापार इसका।

मेरा मजहब, मेरा देश या मेरा जमीर,

क्या मेरी असली पहचान है।


खो गया है एक धूल में,

खर्च हो रहा है फिजूल में।

एक साया काला आ गया,

आतंक हर घर में छा गया।

बचपन जैसे खो गया,

बुढापा बन गया अभिशाप है।


कौन आया वादियों में,

लेकर यह हथियार है।

बह रहा है खून मेरा,

इस तरफ हो या उस तरफ।


छिन गयी पहचान मेरी,

बन रही शमशान हूँ।

छा गया ये काला साया,

मैं अब भी हैरान हूँ।


आये कोई बनके ज्वाला,

चीर दे अन्धकार को।

लग गया जो आतंकी साया,

उसको दो हिस्सो में बाट दे।


आने लगे फिर रोशनी

प्यार और विश्वास की।

देख लू इन वादियो को फिर से,

जैसा देखा था कभी।


नेचर पर कविताएँ

बचपन की यादों पर कविताएँ