Showing posts with label Trending Talks. Show all posts
Showing posts with label Trending Talks. Show all posts


वर्ष 2021 में भारत में आने वाले मुख्य Festivals(त्यौहार) व Holidays(छुट्टियाँ) की List

साल 2021 में आने वाली छुटियों की पूरी लिस्ट नीचे क्रमबद्ध तरीके से दी गई हैं। कुछ त्यौहारों की तारीख परिवर्तित की जा सकती है जोकि धार्मिक परम्परा पर आधारित होती है।

Please Note: आंशिक अवकाश वो अवकाश है जो कुछ राज्यों/क्षेत्रों में दिये जाते हैं।

जनवरी माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

1 जनवरी, शुक्रवार - नव वर्ष दिवस - आंशिक अवकाश

13 जनवरी, बुधवार - लौहङी - आंशिक अवकाश

14 जनवरी, गुरुवार - पोंगल, मकर संक्रान्ति - आंशिक अवकाश

20 जनवरी, बुधवार - गुरु गोविंद सिंह जयंती - आंशिक अवकाश

26 जनवरी, मंगलवार - गणतंत्र दिवस - राजकीय अवकाश


फरवरी माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

14 फरवरी, रविवार - वेलेन्टाईन डे

16 फरवरी, मंगलवार - बसंत पंचमी - आंशिक अवकाश

19 फरवरी, शुक्रवार - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती - आंशिक अवकाश

26 फरवरी, शुक्रवार - हजरत अली जन्मदिवस - आंशिक अवकाश

27 फरवरी, शनिवार - गुरु रविदास जयंती -  आंशिक अवकाश


मार्च माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

8 मार्च, सोमवार - महर्षि दयानंद जयंती - आंशिक अवकाश

11 मार्च, गुरुवार - महाशिव रात्रि - राजकीय अवकाश

28 मार्च, रविवार - होलिका दहन - आंशिक अवकाश

29 मार्च, सोमवार - होली - राजकीय अवकाश


अप्रैल माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

2 अप्रैल, शुक्रवार - गुड फ्राइडे - राजकीय अवकाश

14 अप्रैल, बुधवार - बैसाखी, अम्बेडकर जयंती- आंशिक अवकाश

21 अप्रैल, बुधवार - राम नवमी - राजकीय अवकाश

25 अप्रैल, रविवार - महावीर जयंती - राजकीय अवकाश


मई माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

7 मई, शुक्रवार - जमात उल-विदा - आंशिक अवकाश

13 मई, गुरुवार - रमजान ईद/ईद-उल-फितर - राजकीय अवकाश

26 मई, बुधवार - बुध पूर्णिमा - राजकीय अवकाश


जुलाई माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

12 जुलाई, सोमवार - जगन्नाथ रथ यात्रा - आंशिक अवकाश

20 जुलाई, मंगलवार - बकरा ईद/ईद-उल-अधा - राजकीय अवकाश

24 जुलाई, शनिवार - गुरु पूर्णिमा - आंशिक अवकाश


अगस्त माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

15 अगस्त, रविवार - स्वतंत्रता दिवस - राजकीय अवकाश

19 अगस्त, गुरुवार - मोहरम - राजकीय अवकाश

21 अगस्त, शनिवार - ओणम - आंशिक अवकाश

22 अगस्त, रविवार - रक्षाबन्धन - आंशिक अवकाश

30 अगस्त, सोमवार - जन्माष्ठमी - राजकीय अवकाश


सितम्बर माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

10 सितम्बर, शुक्रवार - गणेश चर्तुथी - आंशिक अवकाश


अक्टूबर माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

2 अक्टूबर, शनिवार - महात्मा गांधी जयंती - राजकीय अवकाश

15 अक्टूबर, शुक्रवार - दशहरा - राजकीय अवकाश

19 अक्टूबर, मंगलवार - ईद-ए-मिलाद - राजकीय अवकाश

20 अक्टूबर, बुधवार - महर्षि वाल्मिकी जयंती - आंशिक अवकाश

24 अक्टूबर, रविवार - करवा चौथ - आंशिक अवकाश


नवम्बर माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

4 नवम्बर, गुरुवार - दीपावली/दीवाली - राजकीय अवकाश

5 नवम्बर, शुक्रवार - गोवर्धन पूजा - आंशिक अवकाश

6 नवम्बर, शनिवार - भाई दूज - आंशिक अवकाश

10 नवम्बर, बुधवार - छट पूजा - आंशिक अवकाश

19 नवम्बर, शुक्रवार - गुरु नानक जयंती - राजकीय अवकाश

24 नवम्बर, बुधवार - गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस - आंशिक अवकाश


दिसम्बर माह के मुख्य पर्व व छुट्टियाँ

25 दिसम्बर, शनिवार - क्रिसमस - राजकीय अवकाश


2021 में अन्य भारतीय पर्व

23  जनवरी, शनिवार - सुभाष चन्द्र बोस जयंती

1 अप्रैल, गुरुवार - बैंक अवकाश

13 अप्रैल, मंगलवार - चैत्र नवरात्री, गुङी पङवा

27 अप्रैल, मंगलवार - हनुमान जयंती

14 मई, शुक्रवार - अक्षय तृतीया

11 अगस्त, बुधवार - हरयाली तीज

13 अगस्त, शुक्रवार - नाग पंचमी

9 सितम्बर, गुरुवार - हरतालिका तीज

19 सितम्बर, रविवार - अनंत चर्तुदशी

7 अक्टूबर, गुरुवार - शरद नवरात्री

13 अक्टूबर, बुधवार - महा अष्टमी

14 अक्टूबर, गुरूवार - महा नवमी

2 नवम्बर, मंगलवार - धनतेरस

New Year Greeting, New Year 2021 Greeting Image


Stock Exchange Holidays in 2021

2021 में स्टोक एक्सचेंज की छुट्टीयाँ

26 जनवरी, मंगलवार - गणतंत्र दिवस

11 मार्च, गुरुवार - महाशिव रात्रि

29 मार्च, सोमवार - होली

2 अप्रैल, शुक्रवार - गुड फ्राइडे

14 अप्रैल, बुधवार - बैसाखी, अम्बेडकर जयंती

21 अप्रैल, बुधवार - राम नवमी

13 मई, गुरुवार - रमजान ईद/ईद-उल-फितर

20 जुलाई, मंगलवार - बकरा ईद/ईद-उल-अधा

19 अगस्त, गुरुवार - मोहरम

10 सितम्बर, शुक्रवार - गणेश चर्तुथी

15 अक्टूबर, शुक्रवार - दशहरा

4 नवम्बर, गुरुवार - दीपावली/दीवाली

19 नवम्बर, शुक्रवार - गुरु नानक जयंती


2021 में आने वाले त्यौहारो व अवकाशो की लिस्ट तो हम आपको ऊपर बता ही चुके हैं, साथ में हम आपके साथ बहुत ही special New Year Greeting Message भी इसी पोस्ट में दे रहे है। 2021 का  first celebration तो हम सभी नये साल को celebrate करके ही करेंगे, साथ में आपको Whats App और Facebook पर शेयर करने होंगे

Happy New Year Wishes for 2021. चाहे आपको अपने घर वालो को हिन्दी मे नव वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएँ देनी हो या Happy New Year 2021 के Photo Greeting भेजने हो, सब कुछ आपके लिए एक जगह पर ले आये हम। हमारी ओर से ये Best new Year Wishes, Happy New Year quote, Happy year Shayari आप सभी के लिए।

Happy New Year 2021 Greeting व Happy New Year Quotes आपके Friends(दोस्तो) के लिए
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

1. हम आपके दिल में रहते हैं,
आपके सारे दर्द सहते हैं,
कोई हम से पहले wish न कर दे आपको,
इसीलिए सबसे पहले Happy New Year 2021 कहते हैं।

2. इस 2021 में..
जो तू चाहे वो तेरा हो जाये,
हर दिन ख़ूबसूरत और बेमिसाल हो जाये,
कमियाबी चूमती रहे तुम्हारे कदम,
नया साल मुबारक हो तुम्हे मेरे यार।

3. हम दुआ करते हैं कि इस नये साल कि हर सुबह आपकी उम्मीद जगायें,
हर दोपहर विश्वास दिलाये, 
हर शाम खुशिया लाये,
और हर रात सुकून से भरी हो। 
नये साल 20221 की हार्दिक शुभकामनाएं।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


Joe Biden defeats the Donald Trump in US president election. He will be the 46th President of the United State of America.


Current Status is Election Result :

Joe Biden (Democratic Party) - 290

Joe Biden, US President Condidate

Donald Trump (Republican Party) - 214

Donald Trump, US President

It is a very close contest between Joe Biden and Donald Trump, both condidate are very confidant to their win.

 

Joe Biden received highest vote then any President condidate in US histroy. Officially he has surpassed the 2008 Barack Obama's number.


Counting resume Joe Biden cross the mark of 270+ (won), now it is confirmed that he won the presidency election of United State of Amercia.


क्या आप एक eBook पाठक बनने वाले है?

आज से अगर सिर्फ दो दशक पीछे जाकर किताबों को पढनें के तरीको की कल्पना की जायें, तो भारत में सिर्फ पुस्तक और पुस्तकालय, अखबार और पत्रिकायें ही हर ओर नजर आती थी। Internet तब भी था, परन्तु हर किसी की पहुँच तक भी नही था। साइबर कैफे में जाकर भी हर दिन पढाई कर पाना भी कहाँ संभव हो पाता था। इन्टरनेट शहरों तक ही सीमित था, और शहरों में भी इसका ज्यादातर प्रयोग ऑफिसों में किया जाता था। कोई ऐसा विषय जिसकी किताबें ना मिल पाये, उसके लिए ही इन्टरनेट पर सामाग्री खोजनी पङती थी, तब सोशीयल मीडिया भी इतना प्रचलित नही था।


PDF फाईलों को खोलकर पढना, पढायी करने का तरीका समझा ही नही जाता है। फिर धीरे-धीरे eNews Paper ने सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा और फिर eMagazine में भी लोगों की रूचि बढने लगी। eBooks को भारत में लोकप्रिय बनानें में Google Books का भी अच्छा योगदान रहा है, और फिर बढते डिजिटाईजेशन ने eBooks के मार्केट का स्वरूप ही बदल दिया।


भारत के सन्दर्भ में हमको eBook बाजार को शहरी एवं ग्रामीण व के-2  एवं उच्च शिक्षा में विभाजित करके समझना होगा। आज भारत में eBook का बाजार 7% के करीब है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पाठको की रुचि eBook की ओर बहुत ज्यादा नहीं है, या यह भी कहा जा सकता है कि किताबों को पहली प्राथमिकता दी जाती है। शहरों में भी eBook का प्रयोग के-2 तक की स्कूल शिक्षा में कम ही हो रहा है, ज्यादातर व्यवसायिक शिक्षा व उच्च शिक्षा या फिर रुचि विशेष की पुस्तकों को पढने के लिए eBook खरीदी जा रही हैं, या फिर Amazon Kindle जैसे प्रोडक्ट प्रयोग में आ रहे है, जहाँ आपको बहुत सी eBook पढने को मिल जाती है।


भारत की स्कूल शिक्षा प्रणाली में आज भी सभी क्षात्र-क्षात्राओं को पुस्तकों से ही पढाया जाता है। पिछले एक दशक में स्मार्ट क्लाॅस के क्षेत्र में अच्छी प्रगति हुई है, परन्तु स्मार्ट क्लाॅस में भी पुस्तकों से विषय लेकर ही presentation बनायी जाती है, जो आगे बच्चों को पढाया जाता है। 


eBook व Kindle खरीदने के लिए लिंक पर क्लीक करे।

e-Books, Amazon Kindle

eBook से सम्बन्धित आकङे

1- 2020 में अमेरिका eBook का सबसे बङा बाजार है, यहाँ इस वर्ष लगभग USD$3000 Mn की eBooks खरीदी गई है।

2- 2020 में भारत मे eBook का बाजार लगभग USD$200 Mn है।

3- 2025 तक यह बाजार बढकर USD$300 Mn होने का अनुमान हैं।

4- भारत में अभी eBook बाजार की सालाना ग्रोथ 6% के करीब है।


भारत में eBook बाजार के ग्रोथ के मुख्य कारक

1- High Speed Internet Penetration ( अच्छी स्पीड के इन्टरनेट का प्रसार)  

आज विश्व में सबसे कम दामों पर 4G इन्टरनेट भारत में उपलब्ध हो रहा है, जिससे online content का प्रयोग पिछले 2-3 सालों में बहुत तेजी से बढा है। आज ग्रामीण व शहरी दोनों ही क्षेत्रों में इन्टरनेट के उपलब्ध होने से organic search भी काफी बढ गयी है। आज कोई भी नये विषय के बारे मे सीखना हो तो उपभोगता आसानी से Youtube, Google Search या फिर eBooks व PDF से जानकारी जुटा लेता है।


2020 में कोरोना महामारी के दौरान जब सारी पढाई Digital Platform (Online) से हो रही है, सभी स्कूल, काॅलेज, प्राइवेट इन्सटिट्यूट, कोचिंग इन्सटिट्यूट अपनी पाठ्य सामग्री को Digital बना रहे हैं, जैसे कि Video, PFD, Presentation, eBook में नोट्स को बदल कर विद्यायार्थी तक पहुँचा रहे हैं। इससे हम यह समझ सकते हैं कि हमारी Digital Learning की आदत भी बन रही है, जिससे की आने वाले समय में eBook पढने वालों की संख्या में बढोत्तरी हो सकती है।


2- Infrastructure(जरुरी संसाधनों की उपलब्धता)

जैसा कि हम सभी जानते हैं, eBook पढनें के लिए हमें कम्प्यूटर, लैपटोप, टेबलेट या स्मार्टफोन की जरूरत पङती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्ट व टेबलेट लगभग सभी के घरों में पहुँच गया है, और आज के समय मे स्मार्टफोन का भी सामान्य साईज 6 इन्च के आस-पास है, यह किसी भी प्रकार की eBook को पढने के लिए उपयुक्त साधन है। सरकारों ने भी अलग-अलग योजनाओं के अन्तरगत बच्चों को पढाई के लिए लैपटोप व स्मार्टफोन प्रदान किये हैं। आज के समय में कम्प्यूटर,  लैपटोप व स्मार्टफोन पहले के मुकाबले कुछ सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं।


इन सभी  Hardware की उपलब्धता आने वाले समय में eBook की लोकप्रियता को ओर बढा सकती है। इसी श्रेणी में आने वाला Amazon Kindel तो eBooks का एक बहुत बङा संग्रह है, और यह काफी पसंद भी किया जा रहा है।


आप भी यह प्रोडक्ट इस लिंक पर Click करके खरीद सकते हैं।


3 - Increasing Online Content Eco-System( Online पाठ्य सामग्री का बढता हुआ बाजार)

आज हमारे देश में बहुत सी नयी कंपनियाँ online content devlopment के क्षेत्र में काम कर रही हैं, जिनको बहुत अच्छा फंड़ भी मिल रहा है, बहुत से नाम आपने TV Ads में देखे भी होंगे। साथ  ही IIT JEE, NEET, CAT, IAS और भी सभी बङी परीक्षाओं की कोचिंग कराने वाले संस्थान Online Content भी साथ में प्रदान कर रहे हैं, इससे इनकी पहुँच सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी बढी है। यहाँ पर  Notes  को eBooks में बदल कर सभी तक पहुँचाया जा रहा है।


अगर हम इन सभी सकारात्मक बाहरी कारकों को ध्यान से समझे तो आने वाले वर्षों में भारत भी eBook का एक बहुत बङा बाजार बन सकता है, और यह ग्रोथ हमारी सोच से भी कही ज्यादा हो सकती है। हमारे ब्लॉग के पाठक भी digital Content पसंद करने वालों की श्रेणी में आते है। उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आयी हो, आप भी अपने विचार जरूर शेयर करें।


Uttarakhand's Rich Cultural Festivals - उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक व पारम्परिक कार्यक्रम


देवताओ की भूमि कही जाने वाला उत्तर भारत का हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड, एक ओर गंगा, यमुना सरस्वती का उद्गम स्थान है, दूसरी ओर अपनी अति प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उत्तराखण्ड के पारम्परिक त्यौहारो में आस्था की झलक आपको स्पष्ट रूप से दिख सकती है। ज्यादातर पर्व में अलग-अलग तरह से देवी-देवताओं का पूजन भी किया जाता है और खुशियाँ भी मनायी जाती है।

हमने उत्तराखण्ड के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को साल की शुरुवात से लेकर अन्त तक श्रेणी बध्द किया है। हम जनवरी से शुरुवात कर के साल के अन्त तक आने वाले सभी पर्वों को आसान भाषा में आपके सामने रखने की कोशिश करेंगे। फिर कुछ बङे सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में हम आपको बतायेंगे जो अलग-अलग समय अंन्तराल में बहुत बङे स्तर पर मनाये जाते हैं। 

वैसे तो हमारे देश के सभी बङे त्यौहार यहाँ पर धूम-धाम से मनाये जाते हैं, परन्तु आज हम सिर्फ उन पर्वों की बात करेंगे जो या तो सिर्फ उत्तराखण्ड में मनाये जाते हैं या फिर जो बङे त्यौहार यहाँ पर लोकल परम्पराऔं के समावेश के साथ मनाये जाते हैं। 

शुरू करते हे माघ महीने( जनवरी अन्त ) में आने वाले पर्व बसंत पंचमी से।

बसंत पंचमी : 

उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों मे सरस्वती के लिए विख्यात इस पर्व का उत्तराखण्ड में अलग ही सांस्कृतिक महत्व है। विधिवत् तौर तरीकों से सरस्वती पूजा व बसंत आगमन का स्वागत तो किया ही जाता है, साथ ही साथ आज के दिन ही बच्चों को पहली बार पढाने लिखाने की परम्परा वर्षो पुरानी है। पाटी के ऊपर कुछ पौराणिक मंन्त्र लिखकर इसकी शुरुवात की जाती है। साथ ही आज के ही दिन बच्चे जो तीन वर्ष के हो चुके हैं उनका चूङाक्रम संस्कार (मुन्डन) किया जाता है, ओर इसके बाद उनकी शिक्षा आरंम्भ कर दी जाती है। आज ही के दिन बालिकाओं के पहली बार कान नाक छिदवाने की परंपरा है। ये कुछ विशेष बातें थी इस कार्यक्रम की जो आपको सिर्फ उत्तराखण्ड में ही देखने को मिलेगी।

Uttarakhand Basant Punchami, Uttarakhand Tradition


फूल देही(फूल फूल माई):

चैत्र महीने (मार्च मध्य में) की सक्रान्ति को मनाया जाने वाला ये लोक पर्व अपने आप मे बहुत ही आनोखा व आनन्दायक है। इस वक्त पहाङों में बुरांस, फ्यूली व अनेको प्रजाति के फूल अपनी सुन्दरता बिखेर रहे होते हैं। यह त्यौहार एक तरह से हिन्दू नव वर्ष के स्वागत का भी प्रतिक है, और सर्दियों के जाने के बाद सामान्य मानवी के उल्लास का दिन भी है। बच्चे सुबह उठकर सबसे पहले जंगलो में, खेतो में, टोकरी लेकर फूल बीनने जाते हैं, फिर सभी एक साथ जाकर गाँव के हर एक घर पर फूलो की वर्षा करते हुए कुछ लोक गीतों को गाते है, बदले में हर घर से उपहार स्वरूप कुछ ना कुछ दिया जाता है। पहले समय में जितने भाई-बहिन होते थे उतनी मुठ्ठी चावल देने की प्रथा रही है। इस तरह ये नन्हे बच्चे हर तरफ फूलों की खुशबू के संग खुशीयाँ भी बांट आते हैं। तो कैसा लगा आपको फूल देही का यह पर्व?


Phole Dehi Festival, Uttarakhand Tradition


होली :

फाल्गुन के महीने (मार्च में) बसंत ऋतु में मनाया जाने वाले यह पर्व वैसे तो पूरे भारत मे मनाया जाता है, परन्तु उत्तराखण्ड में होली का पर्व आज भी अपनी पुरानी परम्पराओं के अनुसार ही मनाया जाता है। यहाँ होली सात दिन पहले से शुरु होकर होलिका दहन तक चलती है। पहले दिन गाँव के लोग झंडी काटने जाते हैं ( झडे के लिए लम्बी लकङी), जोकी मैलू नाम के पेङ की होती है। झंङी आने के बाद उस कपङे का ध्वज लगाकर पूजा की जाती है। इसके बाद दूसरे दिन से बच्चों की टोली पूरे 6दिन उस झंङो को लेकर आस पास के गाँवों में होली खेलने जाती है, इसमें परम्परागत वाध्य यंत्र ढोल-दमाओ की थाप पर होली के लोक गीत गाते हुए बच्चे भ्रमण करते हैं। इस तरह से सभी गाँवों की होली एक के बाद एक गाँव में आती रहती है, और होली का अद्भुत माहौल रहता है। होलिका दहन के दिन उसी झंडी का दहन किया जाता है व अगले दिन उस राख का तिलक लगा कर होली खेली जाती है। शायद आपमें से बहुत लोगों को यह जानकारी पहली बार मिली होगी, और रोचक भी लगी हो।


बैसाखी (बिखोती के मेले) :

बैसाख महिने (अप्रैल मध्य में) बैसाखी का त्यौहार वैसे तो पंजाब में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है, पर इस दिन का पुराने समय में उत्तराखंण्ड मे एक विषेश महत्व था। कुछ परम्परा अभी भी जीवित है व कुछ नें नया रूप ले लिया है। जैसा की हम जानते है गंगा नदी पहाङों से निकलने वाली अनेकों पवित्र नदियों के मिलने से बनी है। जिसमें दो मुख्य नदि अलकनन्दा व भागीरथी है, परन्तु पहाङों में सभी सहायक नदियों को बहुत पवित्र माना गया है, और बैसाखी के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्तव माना जाता है। साथ ही पहले समय में जब बाजारों व सङको आभाव था, तब आज के दिन बङे मेलों का आयोजन होता था, जहाँ हर आवश्यक सामान का क्रय- विक्रय होता था। बहुत सी ऐसी वस्तुएं होती जो आज के दिन लेकर पूरे वर्ष के लिए रख दी जाती थी। खेत जोतने का सामान हो, भौटिया जनजाति द्वारा बनाये गये टोकरी व कंडे या उनके द्वारा लाये गये र्दुलभ मसाले, ये सब आज के दिन ही मिल पाता था। गंगं स्नान तो आज भी पहले की तरह ही होता है, परन्तु मेलों ने अपना रूप बदल लिया है।


हरेला :

श्रावण मास की संक्रांति के दिन उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मंडल में हरेला पर्व मनाया जाता है। वैसे तो हरेला साल में तीन बार( चैत्र नवरात्रि, शरद नवरात्रि व श्रावण) मनाया जाता है, परन्तु श्रावण महीने में मनाये जाने वाले पर्व का ज्यादा महत्व है। यह भी मान्यता है कि शिव व पार्वती के विवाह इस समय पर हुआ था। श्रावण संक्रांति से 10 दिन पहले पवित्र मिट्टी में घर मे हरियाली के लिये जौ, गेहूँ व अन्य अनाजों के बीज बोये जाते है, जिनको रोज सुबह व शाम की पूजा करके सींचा जाता है। नवे दिन इसकी निरायी करके 10वे दिन त्यौहार मनाने के लिए निकाल लेते है। यह पर्व  हरियाली व सौह्रार्द का त्यौहार है, जहाँ लोग मिल कर प्रकृति का धन्यवाद करते हैं। आज यह कार्यक्रम इतना प्रचलित हो गया कि पूरे राज्य में मनाया जाता है, और पूरे सावन के महीने वृक्षारोपण किया जाता है। हमारी संस्कृति में पुराने समय से ही प्रकृति के लिए विशेष स्थान रहा है। हरियाली की बालियों को पहले घर के प्रवेश द्वार पर लगाया जाता और फिर सभी के सिर पर आर्शीवाद स्वरूप रखा जाता है। यह खुशहाली व सुख का प्रतीक है।

Harela Festival, Uttarakhand Harela


नन्दा अष्टमी (पाती)

भाद्रपद महीने (सितम्बर माह) की अष्टमी के दिन उत्तराखण्ड के गढवाल मंडल में नन्दा अष्टमी ( जिसको पाती पर्व भी कहाँ जाता है) मनाया जाता है। यह मान्यता है कि गढवाल के चाँदपुर व श्रीगुरु पट्टी माँ नन्दा देवी का मायका है, इसके बारे में हम आगे विस्तार में बात करेगें जब नन्दा देवी राजजात के बारे में आपको बतायेंगे। नन्दा देवी कि पूजा स्वरूप यह पर्व हर वर्ष मनाया जाता है, इस समय फसलें पकने वाले होती है, उन सभी फसलों से देवी का प्रतिकात्मक स्वरूप बनाया जाता है और देवी मानव स्वरूप में अवतरित हो कर सभी को अपना आर्शीवाद देती है। शायद यह बातें कुछ पाठकों के लिए नयी हो सकती है, परन्तु यह पुराने समय से चली आ रही परम्पराओं का हिस्सा है। फोक वाध्य यंत्रो ढोल, दमाओ, भंकोर के स्वर पर सभी देवताओं की पूजा की जाती है व मायके आयी सभी बेटियों का विशेष सम्मान किया जाता है। 


दीपावली ( बग्वाल):

दीपावली को उत्तराखंण्ड मैं बग्वाल या बग्वाली भी कहाँ जाता है, दीवाली मनाने का यहाँ अपना अलग ही अंदाज है, आयिए जानते हैं, कार्तिक महीने की चर्तुदशी को छोटी दीवाली व अमावश्या को पूरे देश में दीपमाला मनायी जाती है, परन्तु दीपमाला के 11 दिन बाद एक ओर दीवाली मनायी जाती है जिसको इगास बग्वाल या भीरी बग्वाल या काण्सी बग्वाल कहते हैं। दीवाली की सुबह की शुरुवात यहाँ अपने जानवरों की पूजा करके होती है, अपनी गौशालाओं में जाकर सभी अपने पशुओं को टीका लगाकल धूप या अगरबत्ती  करते हैं और अपने हाथों से चारा खिलाते है, इसके बाद दीवाली पर अपने मायके आयी सभी लङकियों को दीवाली का क्लयो ( मिष्ठान) घर- घर जा कर दिया जाता है, जोकि घर पर ही बनाया जाता है। शहरों की तरह गाँव में सिर्फ पटाखे फोडकर दीवाली नहीं मनायी जाती है, रात में सभी लोग एक जगह पर इकठ्ठा होकर भैला(पारम्परिक कार्यक्रम) खेलते है। इस दौरान किया जाने वाला गेंदा नृत्य, ढोल दमाऊ पर फोक नृत्य बहुत ही आनन्दमय होता है, जोकि देर रात्रि तक चलता है। इसके बाद मार्गशीश एकादशी के दिन जो दीवाली मनायी जाती है, गढवाल क्षेत्र में भीरी बग्वाल या काण्सी बग्वाल के नाम से व कुमाऊ क्षेत्र में इगास बग्वाल के नाम से जाना जाता है। इस दिन सभी पशुओं की विशेष पूजा करके छोटे बछङो की पूछ पर राखी भी बान्धी जाती है, जो हमारे पशुओं के प्रति प्यार  को दर्शाता है। आपको अगर इस दीवाली को देखना है तो आप जरूर उत्तराखण्ड के किसी भी गाँव में दीवाली के अवसर पर जा सकते है। 

उत्तराखंण्ड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

नन्दा देवी राजजातः

नन्दा देवी राजजात हर 12 वर्षों में उत्तराखण्ड के गढवाल मंडल मे आयोजित होने वाली विश्व की सबसे लम्बी धार्मिक यात्रा है। यह पूरी यात्रा लगभग 20 पङाओं से, 20 दिन में सम्पन्न होती है, जिसमें लगभग 270 से 280 किलोमीटर पैदल चलना होता है। 

पौराणिक मान्यता यह है कि गढवाल के चाँदपुर व श्रीगुरु पट्टी माँ भगवती नन्दा का मायका है व बधांण क्षेत्र ससुराल है। एक बार किसी कारणवश माता को 12 सालों के लिये अपने मायके रुकना पङ गया था, और उसके बाद जब देवी नन्दा को उनके ससुराल विदा किया गया तो समस्त लोग भावुक हो गये। उसी परम्परा को मानते हुए आज भी हर 12 वर्ष में विधि विधान के साथ पूजा करके विदा किया जाता है। राजजात नौटी गाँव से शुरू हो कर, आखरी पङाव होमकुंड पर संपन्न होती है। उसी समय करुड व कुमाऊँ की राजजात का मिलन यात्रा के मध्य में होता, जहाँ से आगे की यात्रा एक साथ संपन्न होती है। यह इतना भव्य व अलौकिक आयोजन है, जिसकी जानकारी के लिए हम अलग से एक लेख जल्द ही पोस्ट करेंगे, जिसमें हम हर एक छोटी जानकारी आपसे साझा करेंगें।

राजजात जैसे आगे पङाओं मे बढती है इसमें अलग अलग गाँवों की छंतोली जुङती जाती है, अंत तक साथ मे चलती है। हर 12 वर्ष बाद एक चार सींग वाले भेङ(चौसिंग्या खाडू) का जन्म होता है, जो इस पूरी यात्रा में सबसे आगे चलता है, और यह माना जाता हे कि आखरी पूजा करने के बाद कैलाश तक की यात्रा चौसिंग्या खाङू स्वयं ही करता है। इस प्रकार नन्दप्रयाग घाट से होते हुए सभी यात्री वापस आ जाते है और यह विशाल पूजा नौटी गाँव में सम्पन्न हो जाती है।

Nanda Devi Rajjaat, Uttarakhand Culture and  Program



पाडंव नृत्य :

पाडंव नृत्य उत्तराखंण्ड के प्राचीनतम लोक नृत्यों में से एक है, जिसका आयोजन मुख्यतः सर्दियों के समय में अलग- अलग क्षेत्रों में होता रहता है। पांडव नृत्य महाभारत की कथा में धर्म की रक्षा करने वाले पांडवों पर आधारित है, जिसमें सभी पात्र जिनको देव रूप माना जाता है अपने पार्श्वओं पर ढोल दमों की विशेष थाप पर अवतरित होते हैं। आस पास के गाँवों के सभी लोग इस नृत्य को देखने के लिए उपस्थित होते हैं, जिसमे हमें इन सभी पात्रों के दर्शन भी प्राप्त होते हैं, और महाभारत अनेको अध्यायों का नृत्य रूप में अवलोकन भी होता है। आखिरी दिन खीर का भोग लगा कर सभी पांडव अपने अस्त्र फिर से उसी स्थान पर रख देते है, और यह पूजा संम्पन्न हो जाती है।

Pandav Nritya, Uttarakhand Foke Dance

हमें उम्मीद है उत्तराखंण्ड के इस त्यौहारों व देवीय कार्यक्रमो की जानकारी ने आपको रोमांचित किया होगा। आप हमारे ब्लाॅग को फोलो कर सकते हैं, ताकि समय समय पर आपको ऐसी जानकारी मिलती रहै। अपने कमेन्ट से हमें जरूर बतायें कि आपको यह पोस्ट कैसा लगा।









2021 कें Holidays की List

जैसा की साल  2021 अब आने ही वाला है, इसलिए आपकी जानकारी के लिए हम यह article अपडेट कर रहें हैं, ताकि आपको साल 2021 में आने वाले सभी Festival और Holidays की सही जानकारी मिल सके, साथ ही आप यह भी जान पायेंगे की 2021 मे stock exchange कब close रहेगा।

2021 में आने वाले सभी Holidays(अवकाशो) की जानकारी के लिए यहाँ click करं।

साथ ही आप इस लिंक से नये साल की शुभकामनाओ के संन्देश भी copy करके अपने दोस्तो व परिवार के सदस्यो को भैज सकते है।

2020

हमारा देश त्यौहारो का देश कहलाता है। जिसकी एक बङी वजह हैं हमारे यहाँ विविध संस्कृतियो का ऐसा समावेश है कि एक के बाद एक पर्व आते ही रहते है। नवरात्रि की शुरुवात से तो समझो हर सप्ताह अलग अलग क्षत्रो में अपनी मान्यता के हिस्साब से हम पर्व मनाते है और सरकारी अवकास भी मिलता है। 2020 में दशहरे के बाद आने वाले सभी त्यौहार इस प्रकार है

Diwali Dussera Images

अक्टूबर माह के मुख्य पर्व

* 25 रविवार, दशहरा (शरद नवरात्रि का समापन)

* 26 सोमवार, दुर्गा विर्सजन 


नवम्बर माह के मुख्य पर्व

* 4 बुधवार, करवा चौथ

* 13 शुक्रवार, धनतेरश

* 14 शनिवार, दिवाली/दिपमाला

*15 रविवार, गोवर्धन पूजा

* 16 सोमवार, भाई दूज

* 20 शुक्रवार, छट पूजा

* 24 मंगलवार, गुरु तेग बहादुर जयंती

* 30 सोमवार, गुरु पूर्णिमा ( गुरू नानक जयंती)


दिसम्बर माह के मुख्य पर्व

*25 दिसम्बर, क्रिसमस डे


भाई-भतीजावाद (अपनो के लिए कुछ करने की जिम्मेदारी या जिद्)


पिछले कुछ समय से एक विषय बहुत चर्चा में है, या कह सकते है कि एक शब्द समूह विशेष रूप से आम बातचीत का हिस्सा सा बन गया है।


बिल्कुल आप सही समझ रहे है, मैं आज भाई-भतीजावाद के बारे में ही बात करने जा रहा हूँ। मैं इस विषय के विवादित उदाहरणो पर ना जाकर, इसके मनौवैज्ञानिक पहलूओ पर बात करने जा रहा हूँ। प्रश्न यह है, क्या यह विचार एक सिमित समाज या समूह के लोगो में ही पाया जाता है, या हमारे समाजिक सोच का ही हिस्सा है और इसके सकारात्मक व नकारात्मक दोनो ही पहलू है।


थोड़ा सा पिछे जाकर यदि इतिहास के पन्नो को टटोलते है, तो नजर आता है कि एक राजा का उत्तराधिकारी उसका पुत्र ही हुआ करता था और मुख्य पदो पर आसीन ज्यादातर लोग कुछ परिवारो तक सिमित रहते थे। परन्तु उस दौर में यह समाजिक परम्पराओ का एक हिस्सा था, इस वजह से इसको कभी भाई-भतीजावाद की तरह नही देखा गया। फिर समाजवाद का उदय हुआ और यह प्रश्न भी उठे की, क्या गरिब का बेटा राजा नही बन सकता या फिर योग्यता के आधार पर पदो का निरर्धारण होना चाहिए।सभी के लिए समान अधिकार की बाते भी हुई और समाज ने परिवर्तन का दौर भी देखा।आज सभी के लिए सर्वोच्च पदो पर पहुँचना संभव है।

Nepotism, Article in Nepotism, Hindi Article

फिर से अपनी चर्चा को आधुनिक दौर के परिदृश्य में लेकर आते है, क्या भाई-भतीजावाद हमारा परिवार की जिम्मेदारीयो से निकला हुआ एक भाव है, या फिर हमारी जिद्द कि हमको अपने पारिवारिक सदस्यो को ही सबसे आगे देखना है।


हमारे समाज मे अमोमन यह देखा गया है कि माता-पिता सिर्फ बच्चो बङा करना, शिक्षित बनाना ही अपना कर्त्तव्य नही समझते है' बल्कि अधिकतर माता-पिता को लगता है, जब तक वो सामर्थयवान है तब तक उनको अपने बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए कार्यरत रहना है और जब वो इस दुनिया से जाये तो बच्चो के लिए सुख-सुविधा के सभी साधन छोङकर जाये। अब यह जिम्मेदारी कब उनके मोह मे बदल जाती है,  और यह मोह कब जिद्द बन जाये कहना बहुत मुश्किल है।


व्यवसायी अपना व्यवसाय चाहे कितना ही योग्य लोगो की साहयता से ऊचाईयो पर ले जाये, परन्तु व्यवसाय का मलिकाना हक वो हमेशा अपनी आने वाली पीढीयो को ही देता है, इसमें कुछ अपवाद जरूर हो सकते है। इसी तरह डाक्टर, इन्जीनियर, अध्यापक या अन्य प्रभावशाली क्षेत्रो मे काम करने वाले लोग अपने बच्चो को उस क्षेत्र मे आगे बढने के लिए प्रेरित करते है और हर संभव साहयता करते है। यह समाज की एक समान्य सी प्रक्रिया बन गयी है, इसलिए हमको इसमे कुछ भी गलत नही लगता है।


अब कुछ क्षेत्र ऐसे भी है जहाँ आपकी पहचान का प्रभाव इस कदर होता है कि आपकी सफलता की संभावनाएँ आपकी योग्यता के साथ-साथ आपकी प्रभावशाली लोग तक पहुँच भी निर्धारित करती है। जैसे राजनीति, सिनेमा, मिडिया व अन्य सामाजिक क्षेत्रो से जुङे कार्य। जहाँ आपके परिवारो का नाम आपकी सफलता मे बहुत अहम होता है, और नये लोगो को आगे बढना इतना आसान नही होता है।


समस्या भी यह ही है, अपनो की परवाह करना या उनको सफल बनाने में मद्त करने मे कोई बुरायी नही है। परन्तु जब हम अपने प्रभाव से अधिक योग्य लोगो को पिछे करके अपने लोगो को बढावा देना शुरू कर देते है, तो समाज मे इस तरह के भेद-भाव से आक्रोश पैदा होना समान्य सी बात है। जब हम यह ठान लेते है कि अमुख पद पर हमारे अपने ही पहुँचने चाहिए, और इस जिद्द के लिए आप हजारो योग्य लोगो के सपनो को रौंदना शुरू कर देते है तो मेरी समझ में यह भाई-भतीजावाद है।


हमारे समाज में यह कहावत बहुत पुरानी है, "जैसा राजा, वैसी प्रजा"। माना की प्रजातंत्र मे राजा जैसी कोई उपाधि नही है, पर किसी भी क्षेत्र के सर्वोच्च पदो पर आसीन लोगो का चरित्र ही आज के समाज को प्रभावित करता है। अगर इन शीर्ष पदो पर व्यक्ति भाई-भतीजावाद के प्रभाव से पहुचता है तो आप समझ सकता है कि बहुत से योग्य लोग अपनी असफलता की कुंठाओ मे फसे रहेगें, और देश चलाने वाले समाज को अन्धकार की तरफ बढा रहे होंगे।


इस लेख के माध्यम से सभी पाठको से अनुरोध है, आप अपने बच्चो को योग्य जरूर बनाये, परन्तु उनको प्रतियोगिता में स्वयं को सिद्ध करने का अवसर अवश्य दे। इससे हमारे देश को योग्य युवाओ का नेतृत्व हर क्षेत्र में मिलेगा और सामाजिक सौहार्द बना रहेगा।

All content is ©copywrite of nextcenturywriter.com

देश की वीर मीडिया

सच में बहुत ही जांबाज हे मेरे देश की मीडिया। इसको बिल्कुल भी डर नहीं लगता र्बोडर लाइन पर जा कर कवरेज करने में, ना ही प्राकृतिक आपदा के दिनों में केदारनाथ पहुँचने में। कभी-कभी लगता हे, जैसे देश की आन्तरिक व बाहरी सुरक्षा हमारी मीडिया ही कर रही है, और बाकी सब तो इनके आदेश का इन्तजार कर रहे है।

चाहे देश को 2 सालो में चीन से आगे ले जाने की बात हो या आतंकी देशों को धूल चटाने की, इनके जानकार लोग हर वक्त प्लान के साथ तैयार रहते है। इनके सवालों व समाधानों का तो साहब में कायल हूँ, चाहे करप्शन हो या किसानों की समस्या, बाढ हो या सूखा, बच्चा गढे में गिरा या शराबी नाले में, आपके घर में लालटेन है या शौचालय, ये किसी भी विषय को नहीं छोड़ते, क्योंकि समाधान किसी के पास हे तो वो हे हमारी मीडिया।
Article on Media, Indian Media, Best Article on Media


बस कुछ ही चैनल बचे हे, जिसमें दो देशों के बीच बढ रहे तनाव को ब्रेकिंग न्यूज नही माना जाता है, बल्कि एक गंभीर चुनौती समझा जाता है। वो है, देश का नेशनल चैनल व एनडीटीवी जैसे कुछ र्द्रुलभ चैनल। अब प्रश्न ये भी हे कि ब्रेंकिग न्यूज, चाय के साथ लिया जाने वाला बिस्कुट बन गया हे, तो जनता से भी ये बिस्कुट छोड़ा नहीं जाता है। कुछ लोगों से हमने पुछा आपने नेशनल न्यूज चैनल कब देखा था, और महिने में कितने बार देखते हो, हालांकि ये कोई सर्वे नहीं था, पर बहुत से लोगों का जवाब था कि 26 जनवरी व 15 अगस्त को देखा होगा या फिर उनको याद नहीं था। 

चैनलों की स्वामी भक्ति से कोई एतराज नहीं है, उनका चैनल हे कुछ भी दिखाये। परन्तु प्रश्न यह है, एक खबर को 12 घण्टे अलग-2 तरह से चलाने का हुनर किसने सिखाया। कैसे आप वातानुकूलित कमरों में बैठकर सेना, अधिकारियों, किसानों, मजदूरों को हर वक्त ज्ञान बाट सकते हो। क्यों आपके चैनलों पर आपकी इंडस्ट्री में हो रहे भ्रष्टाचार की खबरें नहीं आती? क्यों आप उन रिपोर्टर का नाम नहीं लेते, जो किसी व्यक्ति या विषय पर गलत न्यूज चलाता है? ये सभी प्रश्न आपको अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए खुद से पुछने होगे।

देश की असली समस्याओं पर आपको अपना साहस दिखाना होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, ग्रामीण क्षेत्रों का पलायन, गरीबी ओर न जाने कितनी बातों में आपकी साहसिक भूमिका की जरूरत है। जहाँ आपकी जरूरत हे वहाँ टी.आर.पी. नहीं है, और हमारे बार्डर पर आपकी जरूरत नहीं हे, वहाँ आपकी ब्रेकिंग न्यूज है। मैं उत्तराखण्ड से हूँ, एक सत्य बात बताता हूँ। केदारनाथ आपदा के दौरान बहुत से रिर्पोर्टर देव प्रयाग व श्रीनगर के आस पास जा कर ही दावा कर रहे थे कि हम जान का जोखिम लेकर केदारघाटी से रिर्पोर्टींग कर रहे है, और हम लोग ये देखकर दंग थे।

हमारी इस साहसी मीडिया को मेरा सलाम। सभी से आग्रह हे अपनी पसंद का चैनल जरूर देखे पर आंख बन्द कर के भरोसा ना करें। अपने अधिकारियों, सेना व देशवासियों का सम्मान करें। जरूरी लगे तो सवाल कीजिए, विरोध कीजिए सरकार का, पर जो टी.वी. पर परोसा जा रहा है, उसको आखिरी सत्य ना माने।

अपनी बाते व सुझाव जरूर दीजिए व पोस्ट महत्वपूर्ण लगे तो शेयर करें।

नेचर पर कविताएँ

बचपन की यादों पर कविताएँ