एक बहुत ही दिल को स्पर्श करने वाली हिन्दी कविता उम्मीदों के ऊपर लिखी गई है। Hindi Poem on Hope हमको भविष्य के लिए Inspire भी करती हैं, और हमारे लक्ष्य निर्धारित करने में सहायता भी करती हैं। प्रस्तुत है यह कविता।

Hindi Poetry on Hope - आशाओं पर हिन्दी कविता

तितलियों से पर निकलने लगे हैं, मेरी उम्मीदों के
देख पाता हूँ मैं अब, इस क्षितिज के पार भी।
रंगों से भरे जो यह मेरे पंख हैं,
जिंदगी के खट्टे-मीठे रंगों से हैं इनको रंगा।

पंख कितने ही हों छोटे
इससे नहीं अब कोई वास्ता।
उड़ने का हुनर है मुझमें
मंजिल मिलेगी, यह मुझे उम्मीद है।

उम्मीदों ने भरा है मुझमे
कुछ कर गुजरने का हौसला।
राह कोई भी हो,
कर ही लूँगा एक दिन फतह।

तितलियों से पर निकलने लगे हैं, मेरी उम्मीदों के
देख पाता हूँ मैं अब, इस क्षितिज के पार भी।

Poem on Hope in Hindi, Hindi Poem on Hope

यह Hindi Poem on Hope आपको पसंद आयी होगी और आपको इससे Motivation भी मिला होगा। आशाएँ हमको सफलता की ओर ले जाती हैं, जिसको हम निराशा के अन्धकार में अक्सर नही देख पाते हैं। हमारी सभी कविताएँ स्वरचित हैं।


प्रेरणादायक हिन्दी कविता उम्मीदो पर - Never Give Up Hope Hindi Poem

क्या खोजते हो दुनिया में,
जब सब कुछ तेरे अन्दर है।
क्यों देखते हो औरों में,
जब तेरा मन ही दर्पण है।

दुनिया बस एक दौड़ नहीं,
तू भी अश्व नहीं है धावक।
रुक कर खुद से बातें करले,
अन्तर मन को शान्त तो करले।

सपनों की गहराई समझो,
अपने अन्दर की अच्छाई समझो।
स्वाध्याय की आदत डालो,
जीवन को तुम खुलकर जीलो।

आलस्य तुम्हारा दुश्मन है तो,
पुरुशार्थ को अपना दोस्त बनालो।
जीवन का ये रहस्य समझलो,
और खुशीयों से तुम नाता जोड़ो।

Hindi Motivational Poem on Hope - प्रेरक कविता आशाओं पर


सपनों  का एक सागर है,
सागर में गहराई है,
कोई ना इसको नाप है पाया।

तेरे सपने तेरी मंजिल,
तुझको ही तय करनी है।
छोर मिलेगा उसको ही,
जिसने हिम्मत करली है।
तूफान यहाँ हैं पग-पग पर,
निराशा के हैं ज्वार बहुत।
तेरे सपने, तेरी हिम्मत है,
बदलेगा ये दुनिया तू।

आज निकलजा अन्धियारे में,
कल का सूरज तेरा है। 
सपनों के इस सागर में,
सपनों का एक जाल भी है।
ध्यान रहे तू अर्जन है,
एक लक्ष्य ही तेरा सब कुछ है।
लहरों से टकराना  है,
उनसे भी ऊपर उठ जाना है।
कल जो आने वाला है,
उसको अपना बनाना है।

आशाओं से भरी जिंदगी पर कविता - Hindi Poem on Life with Hope


मैंने गुरबत के दिनों में,
इधर देखा, उधर देखा,
पर अपने अंदर नहीं देखा|

छिपे थे मोती मुझ में,
पर अपने अंदर के समंदर को छोड़,
मैंने हर एक छोटी-बड़ी दरिया को देखा|

छुपी थी आशा की किरण मुझ में,
पर हर बार मैंने आसमा की ओर देखा|

मैंने समझाने वाले लोगों की ओर देखा,
पर जिस दिल को समझाना था, 
कभी उस और नहीं देखा|
Hindi Poem on Hope, Best Hindi Poem On Hope


कहीं एक बार फिर गिर ना जाऊं,
इस डर से मैंने ऊंचाइयों को नहीं देखा|

दौलत-शोहरत देखी मैंने लोगों की,
पर उनके जज्बे को नहीं देखा|

मैंने हर एक चीज देखी गुरबत के दिनों में,
पर अपने अंदर बहुत देर से देखा|

Read More Interesting Hindi Kavita:

हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए अनेको स्वतंत्रता सेनानी अपना सर्वोच्च बलिदान देकर भारत माता के लिए शहीद हो गये, साथ ही साथ ऐसे महान लोग भी हुए जिन्होने स्वतंत्रता संग्रम में अपना पूरा जीवन झोक दिया। ऐसे ही सभी Great Freedom Fighters को यह कविता समर्पित है।

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित कविता

करने आये हैं हम नमन
बलिदानी वीरों को।
चल पड़ते थे जो अंगारों पर
मातृभूमि को करके नमन।
उम्र ना पूछो
धर्म ना पूछो
इस मिट्टी के रखवालों की।
चल पड़े जो अंधियारों में
अत्याचारों का करने अन्त।

लहू बहाया धरती पर
जैसे बहता हो गंगा का पावन जल।
नहीं रुके यह, नही झुके यह,
वीर अमर बलिदानी थे।
कल का सूरज देखेगें वह
अपने ध्वज के नीचे।
करके प्रण जब बढे कदम
अंग्रेजों के भी छक्के छूटे थे।

कोई नरम था, कोई गरम था
कोई थी बेटी जैसे लक्ष्मी बाई।
आजाद होगा देश हमारा
मन में सबने ठानी थी।


मिट्टी की खुशबू

हवाएँ मिट्टी की यह खुशबू
आखिर कहाँ से लाती है।
जब शहीद होता है कोई वतन पर,
तो वो अपनी महक इस मिट्टी मे छोड़ जाते है।

अगर वतन एक गुलीशता है,
तो यह फूल बन जाते है।
चलती है जब भी मन्द हवा इस बगीया से,
तो देशभक्ति की सुगंध साथ ले आती है।

फूल तो खिलकर,
फिर मुरझा जाते है।
जो होते है शहिद वतन पर,
वो सदा के लिए खिले रह जाते है।

कहानियाँ इनकी सबको है भाती,
जब मिलता है मौका,
कुछ इनके जैसे बनने का,
ये हमारी प्रेरणा शक्ति बन जाते।

बच्चे Freedom Fighters पर लिखी गई इस कविता को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) व 26 जनवरी(गणतंत्र दिवस) में प्रयोग कर सकते है। देश के अमर शहीदों को एक बार फिर से नमन। मौलिक रचनाऔं को पढने के लिए Blog को फोलो जरूर करें।

Hindi Poem on Freedom Fighter
Picture Credit: WallpaperSafari

Other Related Hindi Poem you may like:

हिमालय को हम पर्वतों का राजा कहते हैं। इसकी सुन्दरता और दर्द पर लिखी गई यह Hindi Poem आपको बहुत से Social Issues पर सोचने के लिए  मजबूर करेगा।


Poetry on Mountains in Hindi - पर्वतों पर हिन्दी कविता

तेरी खूबशूरती का दीदार करते हैं,
जब भी मन हो घूमनें का
तेरी ही बात करते हैं
ख्यालों में हम हरदम
तेरी वादियों में होते हैं।
ये पहाड़ियाँ होती ही ऐसी हैं,
सबको अपना बनाती हैं।

हम जाते हैं बिताने
 सबसे हँसी लम्हा पहाड़ों पर।
पर कभी ना सोचा हमने
क्या छोड़कर बदले में आते हैं।

चार धाम, पंच प्रयाग,
या फिर कश्मीर की हँसी वादियाँ।
सब कुछ तो मिलता है इन पहाड़ों में
फिर भी हम लौटते हैं ऐसे,
जैसे फिर वापस ना आयेंगे।
फैलाते है हर तरफ कचरा,
कहीं प्लासटिक तो कहीं बोतल।
क्या हम घूमने थे आये,
या कोई दुश्मनी पुरानी है।

सहम जाते हैं ये पर्वत,
जब देखते हैं यह मंजर।
खूबशूरत है जो दुनिया
उसे यूँ बरबाद ना करना।
आओ जब भी पहाड़ों पर
इसे बच्चों की तरह सहेज कर रखना।

Poem on Mountains in Hindi

पहाड़ों पर बढता प्लासटिक कचरा यहाँ की सुन्दरता व पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुँचाता है। उम्मीद है यह Hindi Poem on Mountain आपको पसंद आयेगी, और आप जब भी पहाड़ों पर घूमने जायें तो अपना कचरा खुले में फेंक कर ना आयें।

Hindi Poem on Mountains - हिमालय पर्वत पर बन रही सड़को पर कविता


इन पहाङी वादियो में धूल सी क्यों छा गयी,

यह विकास की आंधी कैसी आयी है।

दरक रहे हैं न जाने कितने हिस्से मेरे पहाङ के,

ये टूटते पत्थर, फिसलती मिट्टी, न जाने कब कहर बन जायेगी।


प्रकृति को प्रकृति ही जुदा करने की

किसने यह तरकीब बनायी है।

सङकों के माया जाल में,

हम बन बैठे अनजान हैं।


ये कल-कल करती नदियाँ, 

हर पल गिरते झरने,

और पुराने बजारो की रौनक,

कहीं गुम होते जा रहे हैं।

वो सूरज का ढलना, पहाङो में छिपना,

धूल की चादर में सिमटता जा रहा है।

चिङियों का चहकना, नदियों का कल-कल,

मशीनी आवाजों से दबता जा रहा है।

Hindi Poem om Mountains, Hindi Poem on Pain of Mountain

फिर आती है वर्षा, करती है तांडव,

मंजर तबाही का हमको है दिखाती।

रुलाता है हमको हर छोटा नुकसान अपना,

पर पेङों का कटना, बेघर जानवरों का होना,

क्यों नहीं हमको हे रुलाता।


जिन्दगी जीने का मायना बदला है हमने,

हर जगह मोल- भाव करते हैं यूँ ही।

विकास की आँधी चली कुछ इस कदर है,

भूल जाते हैं हम, हमको इसी प्रकृति ने है बनाया।


संजोयेंगे हम तो, प्यार करती रहेगी,

बिखेरेंगे हम तो, सन्तुलन वो खुद है बनाती।

इंतजार क्यों उस दिन का है करना,

जब बनना पड जाये मूकदर्शक हमको।


यह कविता हिमालय पर्वत पर हो रहे निर्माण कार्यो की वजह से हो रहे नुकसान पर आधारित है। एक तरफ विकास कार्य आवश्यक भी है पर इसकी वजह से पहाड़ो की सुन्दरता खोती सी जा रही है। इसी दर्द को बया करती है Himalaya Parvat पर लिखी यह कविता।


Read More Interesting Hindi Kavita:

वनीकरण पर कविता

आज के समय में Afforestation(वनीकरण) ही हमको ग्लोबल वार्मिंग जैसी विकट समस्या से बचा सकता है। यह सुन्दर हिन्दी कविता आपको वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगी, और एक सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देगी।

गर्मी का जब मौसम आता
सूरज का चढता पारा
हम सबको है बहुत सताता।
पानी का स्तर तो देखो
सालों-साल गिरता है जाता।
बरसात का जब मौसम आता
तबाही का मंजर साथ में लाता।
आती है जब सर्दी फिर से
धूएँ की चादर शहरों पर चढ जाती।

रोज सोचता हूँ मैं घर में
इन सबसे हमें कौन बचाता।
जब धरती में लगता है एक नन्हा पौधा
कुछ सालों में पेड़ वो बनता।
नित शुद्ध हवा ये हमको देता
जो प्रदूषण से है लड़ता।
जब दोपहरी में धूप है चढती
तब हमको ये छाया देता।
आती है जब बाढ और आंधी
पहले वो इन पेड़ों से है टकराती।
जीते हैं ये पेड़ हमेशा
मानवता की रक्षा को।

कर्तव्य हमारा भी है बनता
हम मिल-जुल कर कुछ पेड़ लगायें।
वनीकरण को जीवन में अपनाना है,
वृक्षों की संख्या को बढाना है।
सारी समस्या हल होगी,
ग्लोबल वार्मिंग नही रहेगी।

ग्लोबल वार्मिंग सिर्फ समस्या ही नहीं है, यह हमारे आने वाले भविष्य के लिए एक बहुत बड़ा खतरा भी है। आशा है, Afforestation ( वनीकरण) पर लिखी यह कविता इस विषय पर सबसे अच्छी कविता लगे और आप इसको ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक पहुँचायें। आपके परिवार में जितने भी सदस्य है उनके नाम से हर साल कम से कम एक वृक्ष जरूर लगायें। हमारी सभी कविताएँ स्वरचित होती हैं।

Hindi Poem on Afforestation
Picture Credit : Environment Buddy


हम सभी नये साल में नये प्रण लेते हैं और यह नव-वर्ष पर लिखी गई हिन्दी शायरी भी आपको जरूर प्रेरित करेगी। हमारी कोशिश यही है कि आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहें और यह नया साल 2021 आपके लिए बहुत ही शुभ व मंगलमय हो। हमारी सभी रचनाएँ स्वरचित हैं। 

2021 में आने वाले भारतीय त्यौहारो व अवकाशो की जानकारी

नये साल पर हिन्दी  शायरी

ये साल बस कुछ दिन में गुजर जायेगा,
खट्टी-मीठी यादों को दिल में बसा जायेगा।
कुछ अजनबी दिल के पास आ गये,
कुछ अपनों को दूर भी जाना पड़ा।।

बाहें फेलाये सामने नया साल है,
ना जाने क्या नयी सौगात लाया है।
मन को नयी उमंगों से भर लो सभी,
नये साल का दिल खोलकर स्वागत करें।।

करें कोई नयी शुरुवात नये साल में,
बढें हम सभी तरक्की की राह में।
जिंदगी तो मिली है जीने को यारो,
आओ खुलकर हँसें, खुलकर जियें ।।

नये साल में खुद को उपहार दें,
अच्छी आदतों को एक नया रुप दें।
मेहनत करें हम, ये प्रण भी लें,
अच्छाई पर चलें, ये प्रण भी लें।।

सफलता मिलेगी विश्वास से,
इसको पाने की  दौड़ ना दौड़िये।
इस नये साल को अपनों के संग हम जीयें,
नये साल में खुशियों से अपना नाता जोङ लें।।

नव-वर्ष 2021 की ढेर सारी शुभकामनाएँ

***********************************************

नये साल के बधाई संदेशो व फोटो मैसज ( Picture Greetings) के लिए यहाँ क्लीक करे।

Happy New Year Shayari, New Year Poem in Hindi

***********************************************

नये साल की हिन्दी कविता (New Year Hindi Poem)

बर्फ की चादरों से 
पहाडियाँ सजने लगी हैं।
पड़ती है जब सूरज की सतरंगी किरणें,
सोने की तरह दमकने है लगती।

खुशनुमा माहौल हर तरफ बनने लगा है,
ये सर्द हवा मानो ताजगी ला रही है।
आओ मिलकर विदा करें इस साल को,
नये साल की, नयी प्लानिंग बनायें।

चल पड़ो तुम उधर,
जिधर ये दिल करे,
साथ अपनों के ये जश्न मनाने चलो।
थोड़ा सा नाचो, थोड़ा सा गाओ,
और ढेर सारी खुशियाँ लुटाओ।

आ गया नया साल, नयी उम्मीद लेकर,
सबको एक बार फिर से अपने गले से लगाओ।

नये साल की शुभकामनाएँ। इस नव-वर्ष में आपके संबन्धों मे मधुरता बनी रहे।

यदि आपको Happy New Year Greeting अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करने हैं, तो आप ऊपर दिये गये लिंक से हमारे संबन्धित पोस्ट को जरूर चैक करें।

 

New Year Greeting in Hindi - नये साल 2021 की शुभकामनाएँ

हमारे सभी पाठकों  को नव वर्ष 2021 की बहुत बहुत शुभकामनाएँ। आप भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ Best Happy New Year Greeting Message शेयर करें। आज से कुछ 15-20 साल पहले हम पोस्ट कार्ड साइज Greeting Card शेयर किया करते थे, उसी Theam पर हमने बहुत ही सरल और सुन्दर New Year 2021 Greetings को Picture Message में बनाया है, हमें उम्मीद है आपके नये साल के मैसज सभी को पसंद आयेगें, और आपकी भावनाएँ पढने वाले को छू लेगी।


Happy New Year Wishes in Hindi for Family and Relatives

नव वर्ष 2021 आपके जीवन में
अपार खुशीयाँ व उत्साह लेकर आये।
सफलता आपके कदम चूमे और
आप सदैव मुस्कराते रहें।
।। Happy New Year 2021।। 

Happy New Year 2021 Message in Hindi
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

बर्फ की चादर चढने लगी है,
रात जो सर्द थी,
वो भी हँसी लगने लगी है।
आये चाँद तारों सी खुशीयाँ तुम्हारे दामन में,
ये नया साल कुछ इस तरह खास बन जाये।
।।नव-वर्ष 2021 की बहुत सारी शुभकामनाएँ।।

Naye Saal ke Badhayi Message
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

दिल में अपने बसाये रखना,
आर्शीवाद यूँ ही बनाये रखना।
करते हैं नमन आपको दिल से,
इस नये साल में प्यार भरा रिश्ते  बनाये रखना।
।। Very Happy New Year 2021 ।।

Happy New Year 2021 Shayari
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

प्यार मिले, आदर-सत्कार मिले,
खुशीयाँ हर दिन में सौ बार मिले।
भरा रहे घर ब्च्चों की किलकारी से,
ये नया वर्ष आपका खास रहे।
।। नया साल 2021 मुबारक हो ।।

Happy New Year 2021 Shubhkamnaye
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

दीवाली पर लक्ष्मी जी ने वैभव दान दिया,
नव-वर्ष में घर में खुशहाली आये।
कृपा रहे ईश्वर की तुम पर,
जिंदगी में दिन-रात तरक्की आये।
।। नव-वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएँ ।।

Naye Saal Ke Badhayi Message
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

डोर से भी नाजुक हैं ये रिश्ते ,
साथ यूँही बनाये रखना।
खुशीयाँ हरदम संग रहे,
बस रिश्तों में विश्वास बनाये रखना।
।। Happy New Year 2021 ।।

Happy New Year 2021 Wishes in Hindi
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

आपके आर्शीवाद बिना हम कुछ भी नहीं,
इसीलिए हर रोज प्रार्थना करते हैं,
बनाये ईश्वर दीर्घायु आपको,
नव-वर्ष में घर में खुशीयाँ आये।
।। आपको नव-वर्ष की शुभकामनाएँ ।।

Happy New Year Message for Relatives in Hindi
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

इस नववर्ष में  आप 
सफलता के नये आयामों को छू लें।
आने वाला यह साल हर तरह से
आपके लिए शुभ व मंगलकारी हो।
।। नव-वर्ष की मंगल शुभकामनाएँ ।।

Happy New Year 2021 Message for Family
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Very Happy New Year 2021 to our Readers
We are Thankful for Your Love and Support.
!!Follow Us and Be Happy & Healthy!!

New Year 2021 Message in Hindi

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

New Year 2021 Greeting for Friends in Hindi - दोस्तों के लिए नये साल 2021 के बधाई संदेश

अपने दिल के करीब रहने वाले दोस्तों को नये साल की शुभकामनाएँ देने के लिए आपना पसंदीदा मैसज चुनें।

दिल में हो तुम
दुआओं में तुम
आया है नया साल
शुभकामनाओं में हो तुम
खुशियों से रिश्ता तुम्हारा यूँही बना रहे
साथ हमको तुम्हारा यूँही मिलता रहे।
।। Happy New Year My Friend ।।

Happy New Year Message for Friends in Hindi
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

चार यार बैठ जायें
तो समा बन्ध जाती है।
दोस्त पास हो तो
हर शाम न्यू ईयर पार्टी हो जाये।
हँसते मुस्कुराते रहो मेरे यारो
तुमसे ही तो हमारी जान में जान आती है।
।। Happy New Year Mere Yaaro ।।

Happy New Year 2021 Greeting for Friends
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

न गुलाब, न कोई गुलदस्ता लाया हूँ।
इस नये साल पर
दोस्त के लिए दिल से दुआ लाया हूँ।
चाँद तारों को छू ले बुलन्दी तुम्हारी,
बस यही शुभकामनाएँ देने आया हूँ।
।। Very Happy New Year 2021 ।।

Happy New Year Shayari for Friends
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

शाम खुशी की है
इसे नशे में जाया ना करना
दिन न्यू ईयर का है
इसे यारों के बिन गुजरने ना देना।
।। नये साल की ढेर सारी बधाई ।।

Best Hindi New Year Greeting
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

दोस्ती के किस्से पुराने नहीं होते।
यार दूर भले हों,
पर यार कभी पुराने नहीं होते।
आयेगा नया साल खुशियाँ लेकर,
मिलने के बहाने कम नही होंगे।
।। Happy New Year 2021 My Dear Friend ।।

Top 10 New Year Greeting Image in Hindi
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

दोस्त तेरे जैसा हर किसी को नहीं मिलता।
बचपन बिताया हर साल साथ में,
अब जब जुदा हैं एक दूसरे से,
तो दुआओं में तुम करीब आ गये हो।
।। Wish You Very Happy New Year 2021 ।।

Happy New Year Message for Close Friends
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
 

नेचर पर कविताएँ

बचपन की यादों पर कविताएँ