Showing posts with label Multifarious. Show all posts
Showing posts with label Multifarious. Show all posts

हम मौन थे ओर न जाने ये समय कब आगे बढ गया।
कल जो था, न जाने कब युगान्तर बन गया।
दोष किसका था, ये  न जानता था कोई।
पङ गये विरान ये घर, हो गयी कुछ रात सी।
कल सुबह होगी, छोङ दी ये आश भी।
""कुछ नही बिगङा हे अब भी,
कहनी इतनी सी बात थी।""
पर हम सब तो मौन थे, टल गयी ये बात भी।



हो चली फिर देर कुछ यू, खो गये हम खुद मे ही।
आ गयी फिर ॠतु बंसत की, सूखे पत्ते खो गये।
कुछ पूरानी डालीयो पर नये कोपल आ गये,
ओर कुछ पूरानी डालीया फिर न हो सकी हरी।
हम मोन थे, स्तब्ध थे, काल खण्ड बदलता रहा।

खो चुकी थी आन अपनी, पहचान अपनी ये धरा।
खो गया था इतिहास मेरा, जो मन के पन्नो पर था छपा।
गॉव मेरा मौन था,  पित्र मेरे मौन थे।
क्या बदलने को चले थे, क्या बदलकर रख दिया।
मै बङा हूँ या वो बङा, इसमे फस के रह गये।
""कुछ नही बिगङा हे अब भी,
कहनी इतनी सी बात थी।""
पर हम सब तो मौन थे, टल गयी ये बात भी।


न जाने क्या लिखने को जी चाहता है,
पर कोरे कागजों को भावों से भरने का जी चाहता है।
न जाने कितने दिन गुजरे हैं ये सोचने में,
आखिर मेरा दिल क्या चाहता है?
मन का शून्य में होना भी एक भाव है,
इस जज्बात को जताना चाहता हूँ।
इन कोरे पन्नों को न जाने कब से देखता जा  रहा हूँ,
हर बीते लम्हे के संग इनसे और भी ज्यादा जुड़ता जा रहा हूँ। 
जिंदगी जब इस मोड़ पर आ खड़ी हो,
जब कुछ न सोचना एक सोच बन गई हो।
तो उस वक्त खुद से एक बात कर लो,
क्या हमको खुद की समझ हो चली है?
या सलीका आज में जीने का आ गया है।

अगर ये आखिरी दिन होता


क्या होता जो ये जिंदगी का आखिरी दिन होता,
ये आने वाला कल बस बातों में रह जाता,

जो आदत पड़ी है मुझको छोड़ने की कल पर,
क्या आज भी इस दिन को कल पर छोड़ जाता।

बिन वक्त गवाये मैं कुछ काम में जुट जाता,
यादों में रहते है जो दोस्त मेरे, उनसे मैं कुछ बातें कर लेता।
झट से करता एक मैसज टाईप, और थैंक्यू मैं सबसे कहता।
याद करता उन सबको, जिनको किया परेशान कभी,
उन सबको दिल से सॉरी मैं कहता।

सोने को गोद तलाशता मैं माँ की,
लड़-झगड़ने को भाई-बहिन को बुला लेता,
बच्चों को सिर्फ प्यार ही देता,
और जीवन-साथी को कहता,
बैठो दो घड़ी तुमको निहार लूँ,
बाते बस उस पल दिल की होती,
रिश्ते पर उम्र का पहरा ना होता।

मैं हर वो कोशिश करता, 
जो मैंने छोड़ दी था कल पर,
मैं हर वो काम मुकम्मल करता,
जिसका मुझमें हुनर होता।

शायद मैं भूल जाता मजहब को,
दिल में कोई बैर न होता,
सब में मुझको अच्छा ही दिखता,
सब कुछ मुझको मुमकिन लगता।

शायद हम सब कुछ ऐसा ही करते,
जो ये हमारा आखिरी दिन होता,
ये दिन गुजरेगा और एक नया वर्ष शुरू हो जायेगा,
कब तक कल पर छोड़े जीवन को,
अब बस आज को ही बेहतर जीया जायेगा। 
                                           "" Very Happy New Year to All of You ""

Related Poem on Happy New Year Greetings
2. Happy New Year 2021 Wishes in Hindi 

Live every day like it is your last day. Follow your dreams, forget your problems, never hold back yourself, you never know what's around the corner.

Thoughts born in mind and get an emotional touch from heart. It makes a person great or worst. A human defined by their thoughts, we can say that thoughts is a mirror image of a person. If your thought process is not clear then we can easily find that person is confused and such person can not rule the world.

All great people are great thinker too, their word always have a magic to catch attention of crowd and they can inspire to a versatile mob. 

Our thoughts can make someone happy and make them cry too, it is a cause of peace or war in the world. Thoughts of Mahatma Gandhi became a way of our freedom from British at the same time thoughts of Hitler became a cause of second world war, which we can say a cause of distortion for mass. 

That's why someone said, "World are mighty then the Sword". 

Think once before eat but think twice before speak. 

Poem No.5 - भीड़ में जिंदगी


फलक पर सजे इन सितारों को हर कोई सलाम करता है,
                               और वो सूरज से ज्यादा रोशन न हो ये दुआ भी करता है।
हर वक्त हर बात के दो पहलू क्यों है,
                               हर मुस्कान में दो शख़्सियत क्यों है।
खिल रहे इन चेहरों में सौ राज दफन है।
                         
महफिलों में शोर बहुत है,
                               शायद इस लिए दिल को श्मशान बना बैठे है।
हर तरफ खुश दिखते हे चेहरे मुझे,
                              फिर क्यों हर रोज एक इंसान जिंदगी की जंग हार जाता है।
जुड़े है सब इस तरह की हर एक पल की खबर रखते है,
                             फिर दुनिया छोड़ते वक्त तकियों के नीचे ये खत क्यों छोड़ते है।

ये दुनिया बहुत रंगीन हे मैं सुनता हूँ,
                            ये सच हे क्योंकि चेहरों का रंग हर पल बदला हुआ देखता हूँ।
कितनी चाहत थी मुझे तेरी इस दुनिया में आने की,
                           आ के देखा तो सब वीराना है।
यहाँ लोग बाते करते हे अपने साये से,
                           और अपनो से चेहरा छुपा रखा है।
सौ दर्द दिल में छिपा रखे है,
                          और दोस्त हर वक्त साथ बैठा रखे है।
दर्द का मर्ज नहीं ढूंढा हमने,
                          इसको छिपाने के लिए कई मुखौटे लगा रखे है।
पास तो बहुत हे इस दुनिया में,
                         पर सभी राज दिल में दबा रखे है।

नेचर पर कविताएँ

बचपन की यादों पर कविताएँ