Hindi Poetry on Hope - आशाओं पर हिन्दी कविता

New Hindi Poem, Shayari and Hindi Article on Trending Topics
हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए अनेको स्वतंत्रता सेनानी अपना सर्वोच्च बलिदान देकर भारत माता के लिए शहीद हो गये, साथ ही साथ ऐसे महान लोग भी हुए जिन्होने स्वतंत्रता संग्रम में अपना पूरा जीवन झोक दिया। ऐसे ही सभी Great Freedom Fighters को यह कविता समर्पित है।
हिमालय को हम पर्वतों का राजा कहते हैं। इसकी सुन्दरता और दर्द पर लिखी गई यह Hindi Poem आपको बहुत से Social Issues पर सोचने के लिए मजबूर करेगा।
इन पहाङी वादियो में धूल सी क्यों छा गयी,
यह विकास की आंधी कैसी आयी है।
दरक रहे हैं न जाने कितने हिस्से मेरे पहाङ के,
ये टूटते पत्थर, फिसलती मिट्टी, न जाने कब कहर बन जायेगी।
प्रकृति को प्रकृति ही जुदा करने की
किसने यह तरकीब बनायी है।
सङकों के माया जाल में,
हम बन बैठे अनजान हैं।
ये कल-कल करती नदियाँ,
हर पल गिरते झरने,
और पुराने बजारो की रौनक,
कहीं गुम होते जा रहे हैं।
धूल की चादर में सिमटता जा रहा है।
चिङियों का चहकना, नदियों का कल-कल,
मशीनी आवाजों से दबता जा रहा है।
फिर आती है वर्षा, करती है तांडव,
मंजर तबाही का हमको है दिखाती।
रुलाता है हमको हर छोटा नुकसान अपना,
पर पेङों का कटना, बेघर जानवरों का होना,
क्यों नहीं हमको हे रुलाता।
जिन्दगी जीने का मायना बदला है हमने,
हर जगह मोल- भाव करते हैं यूँ ही।
विकास की आँधी चली कुछ इस कदर है,
भूल जाते हैं हम, हमको इसी प्रकृति ने है बनाया।
संजोयेंगे हम तो, प्यार करती रहेगी,
बिखेरेंगे हम तो, सन्तुलन वो खुद है बनाती।
इंतजार क्यों उस दिन का है करना,
जब बनना पड जाये मूकदर्शक हमको।
यह कविता हिमालय पर्वत पर हो रहे निर्माण कार्यो की वजह से हो रहे नुकसान पर आधारित है। एक तरफ विकास कार्य आवश्यक भी है पर इसकी वजह से पहाड़ो की सुन्दरता खोती सी जा रही है। इसी दर्द को बया करती है Himalaya Parvat पर लिखी यह कविता।
![]() |
Picture Credit : Environment Buddy Read More Interesting Hindi Kavita: Gopal Das Neeraj Poems | गोपालदास नीरज की कविताएँ |
हम सभी नये साल में नये प्रण लेते हैं और यह नव-वर्ष पर लिखी गई हिन्दी शायरी भी आपको जरूर प्रेरित करेगी। हमारी कोशिश यही है कि आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहें और यह नया साल 2021 आपके लिए बहुत ही शुभ व मंगलमय हो। हमारी सभी रचनाएँ स्वरचित हैं।
2021 में आने वाले भारतीय त्यौहारो व अवकाशो की जानकारी
इस space में आपको हर माह नयी Hindi Motivational Poem पढने को मिलेंगी। आप Blog को जरूर follow करे, ताकि इस काव्य संग्रह की नयी अपडेट आप तक पहुँच सके। यह Motivational Hindi Poem आप Whats App व Facebook status पर भी अपडेट कर सकते है।
सतत् बहुत सी Famous Hindi Poem Motivation और Inspiration के लिए लिखी जाती है। इन मौलिक हिन्दी रचनाओ के माध्यम से हम उन विषयों को छू रहे हैं जो नये हैं, और आप जिस भी फोरम पर इन कविताओं को शेयर करेंगे, सभी आपको सराहेंगे।
Best Hindi Poem for kids एक कविताओं का संग्रह है, जिसमें आपको अपने बच्चों के लिए different genres (Educational, Funny, Motivational, etc) की Hindi Poems के साथ-साथ बच्चो के लिए भरपूर मनोरंजन भी मिलेगा। साथ ही साथ Images भी हर कविता के साथ दी गई है, जिनको आप अपने smartphones में save भी कर सकते है। हमारी सभी कविताएँ मौलिक है।
वो यादें जो ताउम्र,
दिल में घर कर जाती हैं।
उम्र बढती रहती है,
पर नजर वहीं रह जाती है।
जब भी आगे बढता हूँ,
वह मुझ पर पीछे से हँसता रहता है।
यह जो मेरा बचपन है,
हर पल मुझसे यूँ ही जुङा रहता है।
चिढाता है मुझको,
यह में क्या बन गया हूँ।
हँसता है मुझ पर,
यह मैं क्या कर रहा हूँ।
होती है सुबह, जाता हूँ ऑफिस।
तारों की छांव में आता हूँ घर को।
बस यूँ ही वक्त मेरा
गुजरता है जाता।
न वो बचपन का हँसना,
न वो खुल के रोना।
कल बेहतर होगा,
यही सोचता था।
जल्दी बढू में,
यही सोचता था।
सब कुछ हुआ वो
जो मैं चाहता था।
पर खुशीयाँ मुझे वो
फिर मिल ना पायी।
वो बचपन की मस्ती,
वो सकून और रवानी।
याद आती है मुझको,
वो भूली-बिसरी कहाॅनी।
याद आती है मुझको,
वो भूली-बिसरी कहाॅनी।
बचपन की यादें , बचपन के खेल और दोस्तो के किस्से, न जाने ऐसे कितने एहसास हैं जिन पर मौलिक कविताएँ लिखि जा सकती है। निचे कुछ और हमारी स्वरचित हिन्दी कविताएँ बचपन पर हैं, आपको पढकर जरूर अनन्द की अनुभूती मिलेगी।
Content ©copywrite of nextcenturywriter.com! Image Source - Google! Created with by OmTemplates | Distributed By Blogspot Themes